‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 15वें दिन पदयात्रियों ने रायबरेली ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ हुई। इस दौरान पदयात्रियों ने हाल ही में हुए हरि ओम वाल्मीकि की मॉब लिंचिंग की कड़े शब्दों में निंदा की।
पदयात्रियों ने कहा कि देश में बढ़ते नफ़रत माहौल के कारण इस तरह की हिंसा बढ़ती जा रही है। गाँधीवादियों ने इसे संविधान के मूल सिद्धांतों पर हमला बताते हुए कहा कि अपराधियों को संरक्षण मिलना ऐसे अपराधों को बढ़ावा देता है।
इसके बाद पदयात्रियों ने गंगागंज के शहीद स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए रायबरेली क्षेत्र के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने कहा कि वर्तमान समय में जब संविधान और लोकतंत्र पर संकट मंडरा रहा है, इस पदयात्रा का उद्देश्य जनचेतना को जगाना और उन्हे सराहनीय देना है।
यह भी देखें….
इसके बाद पदयात्रा कठवारा पहुँची, जहाँ पर यात्रियों का बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने स्वागत किया। मुंशीगंज में एक स्थानीय किसान ने शहीद किसानों के बलिदान पर गीत प्रस्तुत किये। दोपहर में पदयात्रियों ने हरचंदपुर स्थित जनपद इंटर कॉलेज में समाजसेवी पंकज तिवारी और गुलाटी सिंह की टीम द्वारा स्वागत किया गया, उन्होंने भोजन और विश्राम की व्यवस्था भी की थी। दिन का अंतिम पड़ाव यदुवंशी ढाबा रहा, जहाँ श्री कृष्ण महाराज, जितेंद्र यादव और समजीत यादव ने रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था की। इसके बाद जितेन नंदी द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुति की गई।
पदयात्रा के दौरान पदयात्रियों ने स्थानीय लोगों से खुलकर बातचीत की। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित है, बेरोज़गारी बढ़ रही है और महंगाई जीवन कठिन बना रही है। उनका कहना था कि सरकार इन बुनियादी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही। पदयात्रा ने सही मुद्दे उठाए और जनता के सामने उन्हें उजागर करें।
आज यात्रा में देश के 16 प्रदेशों से पदयात्री और सहयोगी शामिल हुए। प्रमुख कार्यक्रम मे पदयात्री चंदन पाल, अरविंद कुशवाहा, अरविंद अंजुम, रामधीरज, सोमनाथ रोड़े, रमेश दाने, लता ताई, बेबी वाईकर, माया ढंडे, नंदलाल मास्टर, श्यामधर तिवारी, सरिता बहन, डॉ. जीतेन नंदी, ध्रुव भाई, विद्याधर, जोखन यादव, ब्रजेश, सूरज माते, सिस्टर फ्लोरीन, निधि, अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार, राज किशोर, सुमंत सुनानी के साथ ही बड़ी संख्या में गांधीवादी शामिल थे।
जबकि स्थानीय नागरिकों में अर्चना, मोहम्मद हाशिम, शिव प्रताप, इंद्रेश, रामविलास, धीरज, पुष्कर, डॉक्टर मसूद और उनकी टीम, संतोष, सुप्रताप, अमेठी से संजय बाबा आदि भी पदयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन


राहुल यादव ‘साँचिया – सच की आवाज’ के सह संपादक हैं।

