लड़कियों के स्वावलम्बन, आत्मसुरक्षा व अधिकार पर एक महीने चलेगा विभिन्न कोर्स ।
मिर्जामुराद लोक समिति और आशा ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में किशोरियों को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर कैम्प गुरुवार 15 मई से प्रारम्भ किया गया। समर कैम्प लोक समिति आश्रम नागेपुर में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दो बजे तक चलेगा। जिसमें लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वरोजगार के विभिन्न कोर्स कराये जायेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नागेपुर के शाखा प्रबन्धक रविन्द्र कुमार, लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, समर कैम्प के प्रशिक्षक पूनम और नेहा ने दीप प्रज्वल्लन करके के किया। कार्यक्रम का संचालन किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी और धन्यवाद ज्ञापन आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर ने किया।
लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि समर कैम्प में लड़कियों को निःशुल्क कम्प्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, ब्यूटीशियन,अचार-मुरब्बा व पापड़, स्कूटी व ई रिक्शा ड्राइविंग,हैण्डीक्राप्ट,संगीत,डान्स,ज्वैलरी जैसे रोजगार परक कोर्स की ट्रेनिंग दी जायेगी।
इसके अलावा लड़कियों के आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सिखाया जायेगा। किशोरियों को उनके स्वास्थ्य, अधिकार कानून की भी जानकारी दी जायेगी। समर कैम्प 15 जून तक चलेगा। कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वाली लड़कियों को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। समर कैंप में नागेपुर के अलावा आसपास के गाँवो की सैकड़ों किशोरी लड़कियाँ भाग लेगी। कार्यक्रम में सोनी, मनीषा, आशा, अनीता,पंचमुखी, मधुबाला, सुनील,सीमा,प्रदीप,मनीष,आशीष,ज्योति, चंद्रकला,शमा, मंजीता, विद्या,श्यामसुंदर मास्टर आदि लोग मौजूद रहे।
