जक्खिनी/मिर्जामुराद। आशा ट्रस्ट व लोक समिति के तत्वावधान में शनिवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम जयापुर में बालिकाओं ने भ्रूणहत्या,दहेज व बालविवाह के खिलाफ रैली निकाली। लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में जयापुर व आसपास के गांव से आयी किशोरी लड़कियों ने जयापुर से चंदापुर बाजार तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली।

रैली में शामिल लड़कियां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नजरे नही झुकना है आगे बढ़ते जाना है, भ्रूणहत्या बंद करो,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ बन्द करो,आदि नारे लगा रही थी। रैली में शामिल लड़कियों ने प्रधानमंत्री से दहेज लोभियों,व गर्भ में लड़कियों को मारने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग किया।रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम लड़कियां भी शामिल हुई।
रैली के बाद चंदापुर बाजार में बालिका महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूरोप से आयी शोध छात्रा श्रेया और लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया। लड़कियों ने भ्रूण हत्या,दहेज,बालविवाह,गैरबराबरी,लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर ,नाटक,भाषण,व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लड़कियों को समाज में बराबरी के लिए बहुत प्रोत्साहित कर रहे है लेकिन जब तक समाज जागरूक नही होगा लड़कियों पर अत्याचार होता रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता नीति ने कहा कि दहेज,बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या समाज में अभिशाप है, इसे जड़ से मिटाना होगा, जिसके लिये महिलाओं को आगे आना होगा।
सामाजिक कार्यकर्ता शर्मिला ने कहा कि सरकार स्वच्छ भारत व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर अच्छी पहल किया है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में सामुदायिक शौचालय कि स्थिति दयनीय है, जिसके कारण लड़कियों को बाहर निकलने और स्कूल जाने में दिक्कत होती है। राजातालाब थाने से आए एस एच ओ दयाराम, एस आई मानसी यादव ने मिशन शक्ति अभियान फेस 5 और हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्वागत सिताबुन व बेबी ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता, संचालन मैनबबानो वर्षा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका सोनी व सीमा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह, महेंद्र, सीमा, बेबी,मनीषा,आशा, मैनमबानो, प्रिया,संचिता,नाजिया,चंदा,नाज, किरन,ज्योति, कैकशा, कविता,नीलू, साक्षी,अंजनी, वर्षा,डाली,सानिया,नीलू,अनीता,सोनी, राजकुमारी,मधुबाला,रामबचन ने अपने विचार रखे।
