मऊ में एक रोडवेज बस और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर मोड़ पर अनियंत्रित रोडवेज की बस ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
यह भी देखें…
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शीतला मंदिर मोड़ से ई-रिक्शा दूसरी तरफ सड़क पार कर रहा था। उधर, दूसरी तरफ से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में बैठी महजबीन पत्नी रफीक अहमद, नूरी पत्नी तौकीर अहमद, शाहीन पत्नी तौहीद अहमद निवासी सलेमपुर देवरिया की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए।


