जन अधिकार पार्टी द्वारा जिला मैनपुरी के भोगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संगठनात्मक दौरा कर व्यापक विस्तार अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ व सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर सांगठनिक ढांचे का निर्माण किया और जिम्मेदारियों का स्पष्ट वितरण किया।
दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी की सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन हिताय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन तैयार करना रहा। पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और कार्यशैली पर ग्रामीण जनमानस के साथ संवाद स्थापित किया गया, जिसे व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।
मण्डल अध्यक्ष सतीश शाक्य (आगरा मंडल) ने इस अभियान को पार्टी की जनाधार बढ़ाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया और कहा कि जन अधिकार पार्टी समाज के हर वर्ग के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए समर्पित है।
इस अभियान के दौरान युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखने को मिला। दर्जनों नवयुवकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर जन अधिकार पार्टी के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सेक्टर एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर गठन किया गया और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारियां तय की गईं। लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों एवं विचारधारा के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन हिताय के सिद्धांतों पर आधारित पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखने को मिला और कई नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।युवाओं की इस भागीदारी से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिली है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रोशन शाक्य, प्रदेश महासचिव, युवा प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, डॉ. भूपेन्द्र सिंह शाक्य, युवा जिला अध्यक्ष, राहुल शाक्य सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
advertisement



