वाराणसी : सिसवा मुसहर बस्ती में मनाया गया महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

राज्य


पिंडरा। आज महात्मा गांधी जी के पुण्य तिथि के अवसर पर सिसवा मुसहर बस्ती में पहली बार पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और समुदाय के लोगों को महात्मा गांधी जी के जीवन, विचारधारा और उनके द्वारा चलाए गए स्वतंत्रता एवं सामाजिक आंदोलनों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान नट समुदाय संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सौरभ ने उपस्थित लोगों एवं बच्चों को महात्मा गांधी जी के योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

सौरभ ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश की आज़ादी के लिए अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए संघर्ष किया और पूरे विश्व को शांति, भाईचारे एवं मानवता का संदेश दिया। साथ ही महात्मा गांधी जी द्वारा चलाए गए चंपारण सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन एवं भारत छोड़ो आंदोलन जैसे ऐतिहासिक अभियानों की जानकारी भी साझा की गई।

बैठक में नट समुदाय संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सौरभ, राहुल, मीना, ज्योति, नेहा एवं रिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिसवा मुसहर बस्ती के 25 बच्चे एवं 10 से अधिक महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल हुईं।

कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने, अहिंसा, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। यह आयोजन सामाजिक चेतना, ऐतिहासिक स्मृति और समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *