विश्व नारी अभ्युदय संगठन की समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुए डॉ. इंद्रेश कुमार, समीक्षा कर, दिया मार्गदर्शन  

राष्ट्रीय

वाराणसी विश्व नारी अभ्युदय संगठन (WWAO) के वाराणसी चैप्टर की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एवं संगठन के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर बैठक की अध्यक्षता की और संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस समीक्षा बैठक में RSS के वरिष्ठ प्रचारक नागेंद्र पाण्डेय भी उपस्थिति रहे। साथ ही, महुआ बाबा आश्रम के संत संतोष महाराज जी, श्याम जी, एवं अन्य सम्मानित संतजनों की भागीदारी ने आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल जी ने बैठक का संचालन करते हुए संगठन की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों तथा भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में संगठन की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि कैसे WWAO “महिला कानून के दुरुपयोग पर रोक” जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल के तहत जनजागरण अभियान चला रहा है।

डॉ. इंद्रेश कुमार जी ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, नारी शक्ति को केवल अधिकारों से नहीं, उत्तरदायित्व और नैतिकता से भी जोड़ा जाना चाहिए। महिला कानूनों की रक्षा के साथ-साथ उनके दुरुपयोग पर रोक लगाना सामाजिक संतुलन के लिए आवश्यक है।”

बैठक में वाराणसी चैप्टर के अध्यक्ष शुभ श्री, वरिष्ठ सदस्य पद्मिनी मेहता, नरेंद्र जायसवाल, incityinfo के सीओ डॉ संजय सोनकर, दीनदयाल, आदेश गुप्ता,  स्थानीय पार्षद रविन्द्र सिंह, डॉ. निलेश दत्त, राजेश सहित कई गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 अंत में रीता जायसवाल ने संगठन की ओर से सभी का आभार प्रकट किया और बताया कि, कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल संगठन की आंतरिक कार्यशैली की समीक्षा करना था, बल्कि यह एक विचारमंथन का अवसर भी था जिसमें समाज में व्याप्त ज्वलंत मुद्दों पर ठोस पहल हेतु रणनीति बनाई जा सके। इस अवसर ने संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और दृढ़ संकल्प प्रदान किया, जिससे आने वाले समय में WWAO और भी प्रभावी रूप से समाजसेवा, महिला उत्थान एवं सामाजिक न्याय के लिए कार्य कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *