वाराणसी। जाने माने एलजी हॉस्पिटल के एमबीबीएस,एमएस (आर्थोपेडिक्स) हड्डी,जोड़ एवं न्यास रोग के विशेषज्ञ डॉ गौरव सिंह ने पचहत्तर साल की उम्र की बादामी देवी नामक महिला के दोनों घुटनों का सफल प्रत्यारोपण कर चिकित्सा जगत में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
डॉ गौरव सिंह के अनुसार महिला के दोनों घुटनों में एक नए तरीके का गठिया रोग था। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। महिला के घर वाले बहुत परेशान थे। महिला के अनुसार उसका पैर मुड़ भी नहीं पा रहा था। गठिया की यह शिकायत पिछले 30 वर्षों से थी। पिछले दो तीन वर्षों से वह चलने में पूरी तरह से असमर्थ थी।
महिला के अनुसार बहुत सारे डॉक्टरों से इलाज कराकर ऊब चुकी थी । लेकिन उसे कहीं से भी राहत नहीं हुई। अंत में उसने एलजी हास्पिटल के हड्डी,जोड़ एवं न्यास रोग के विशेषज्ञ डॉ गौरव सिंह से इलाज कराने की ठानी।
इलाज के 48 घंटे में ही महिला वाकर के सहारे चलने लगी। घुटने के आपरेशन के चार दिन बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाबतपुर की रहने वह महिला हास्पिटल से जाते समय बहुत खुश थी और डॉ गौरव सिंह को दिल से दुवाएं दे रही थी । डॉ गौरव सिंह वाराणसी के जाने माने वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक और जनरल सर्जर डॉ लालजी श्रीनाथ यादव के पुत्र हैं।

राहुल यादव ‘साँचिया – सच की आवाज’ के सह संपादक हैं।