वाराणसी। “बौद्धायन सोसाइटी संस्था” द्वारा महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय के सभागार में ” 15 वां कवयित्री सम्मेलन ( कवयित्री कुंभ) ” का आयोजन हुआ । जिसमें काशी की 26 कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं सुनाई तथा डाॅ मञ्जरी पाण्डेय द्वारा लिखित , उत्तरप्रदेश हिन्दी साहित्य संस्थान के सहयोग द्वारा सद्य: प्रकाशित व लोकार्पित पुस्तक ” माता कैकेयी” खण्डकाव्य पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ अमिता दुबे, प्रधान संपादक, हिन्दी संस्थान, लखनऊ रहीं। जिन्होने “नारी सशक्तिकरण के दौर मे माता कैकेयी पर सकारात्मक विचार के साथ लिखित पुस्तक की सराहना की और इस पुस्तक को नारी सशक्तिकरण का साहित्यिक उद्घोष बताया।
विशिष्ट अतिथि काशी नागरी प्रचारिणी सभा, काशी की अध्यक्षा डाॅ अनुराधा बनर्जी ने कविता के माध्यम से अपनी बात रखी। अध्यक्षा डाॅ मुक्ता ने सशक्त नारियों के साहित्यिक समागम को नारी सशक्तिकरण के आयाम से जोड़ा और सराहना की।
पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष काशी विद्यापीठ, विदुषी आचार्या नन्दिता शास्त्री , प्राचार्या पाणिनि गुरुकुल एवं जाने माने ग़ज़लकार , साहित्यकार, अवकाशप्राप्त न्यायाधीश चंद्रभाल सुकुमार जी ने भी पुस्तक पर विशद चर्चा और विश्लेषण किया।
प्रारंभ में अपनी बात में लेखिका डाॅ मञ्जरी पाण्डेय ने पुस्तक का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए माता कैकेयी को सशक्त नारी का पर्याय बताया। आरम्भ दीप प्रज्वलन के साथ पाणिनि की ऋषिकाओं के वैदिक मंगलाचरण से हुआ।”सोच विचार” प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका के प्रधान संपादक नरेन्द्र नाथ मिश्र जी ने सभी का स्वागत करते हुए स्वागत उद्बोधन दिया। दर्शनानन्द जी के प्रकाशकीय वक्तव्य के साथ प्रथम सत्र समाप्त हुआ जिसका संचालन नवल किशोर गुप्त ने किया।
द्वितीय सत्र में अर्चना शाही की सरस्वती वंदना से आरम्भ इस काव्यकुंभ में डुबकी लगाने वाली कवयित्रियाँ कंचनलता चतुर्वेदी, डा. रजनी अग्रवाल, डाॅ संगीता श्रीवास्तव, प्रो. रचना शर्मा,अर्चना शाही, संगीता श्री. ,डाॅ वत्सला,डाॅ सविता सौरभ,सुषमा जौनपुरी, वेदना, रीता जायसवाल , डाॅ पुष्पा सिंह आदि रही। संचालन डाॅ मञ्जरी पाण्डेय द्वारा किया गया।
सभागार मे विशिष्ट जनों की उपस्थिति का आत्मिक सान्निध्य मिला जिनमे आकाशवाणी/ दूरदर्शन के निदेशक राजेश गौतम जी, डाॅ यू.पी. शाही , प्रो.पवन मिश्रा, सुमन पाठक, डाॅ दीपक,वीणा सहाय , कवि कृष्ण राज मासूम , बुद्धिदेव तिवारी,प्रसन्न वदन चतुर्वेदी कुमार महेन्द्र,गौतम अरोड़ा सरस,रंजना गौड़ ,प्रख्यात गायिका सुचरिता गुप्ता, राजेश द्विवेदी , हिमांशु जी, विजय उपाध्याय आदि अनेक साहित्यकार, कलाकार गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् के साथ हुआ।
Coming Soon

